फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने गोरखपुर को हराकर चैंपियनशिप जीती 

Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्टे‌िडिय में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल निदेशालय और उप्र कबड्डी संघ के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय सब जूनियर बालक प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल में वाराणसी टीम ने दमखम दिखाकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम के साथ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।  
विज्ञापन

    
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक प्रतियोगिता में अंतिम दिन सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। अंतिम दिन प्रतियोगिता का सिरमौर बनने के लिए टीमों ने खूब पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाकर अपनी-अपनी टीम के प्वाइंट बढ़ाए। पहला सेमीफाइनल अमेठी हॉस्टल और गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम 36-16 के स्कोर से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा मैच सहारनपुर मंडल और वाराणसी टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में वाराणसी ने सहारनपुर मंडल को 30-21 से पराजित किया। इसके बाद गोरखपुर और वाराणसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांच सीमा पर पहुंचे मुकाबले में गोरखपुर की टीम मात्र एक प्वाइंट से हार गई। वाराणसी ने 24-23 से मैच जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। निर्णायक मंडल में अजय शर्मा, संदीप कुमार, सुनील कुमार, प्रेम सिंह, वीरेंद्र पाल, प्रेम सिंह यादव, कोपेंद्र कुमार, कन्हैया यादव आदि रहे।
विज्ञापन


उप्र कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने जरूरी है। ताकि युवाओं की प्रतिभा निखरने में मद्द मिले। इसके बाद विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, अर्जुन सिंह, चयनकर्ता शमीम अहमद, रैफरी बोर्ड चेयमरैन सुरेश कुमार, जिला सचिव मुजफ्फरनगर रामपाल सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी राजाराम, पवन कुमार, मनीष शर्मा, विकास शर्मा, अभिलाषा, तनु चौधरी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें