फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट बेंच के लिए आज बंद रहेंगे चैंबर और बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए बुधवार को जिलेभर के अधिवक्ता अपने चैंबर बंद रखकर हड़ताल करेंगे। व्यापारी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से बाजार बंद का आह्वान किया गया। व्यापारियों ने अधिवक्ताओं को समर्थन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बार संघ और सिविल बार संघ की संयुक्त सभा में हड़ताल की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान सामाजिक और विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भी पहुंचकर अपना समर्थन पत्र दिया। जिला बार संघ के महासचिव चंद्रवीर निर्वाल एडवोकेट ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश को हाईकोर्ट बेंच मिलने से ही समस्याओं का समाधान होगा।
सिविल बार संघ के महासचिव राज सिंह रावत ने कहा कि अधिवक्ता एकजुट होकर हाईकोर्ट बेंच की मांग से लोगों को जागरूक करें। पूर्व महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि अगर पश्चिम में बेंच बनती है तो इससे वादकारियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट, सतीश लाटियान, जितेंद्र कुमार, प्रेमदत्त, श्यामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बंद के लिए मांगा समर्थन
खतौली। हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में अधिवक्ताओं ने व्यापार संगठनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों, राजनैतिक और गैर राजनैतिक संगठनों से समर्थन का आह्वान किया। तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय प्रयागराज में स्थित है, जिसकी एकमात्र पीठ लखनऊ में है। महासचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को पूर्ण बंद में खतौली के सभी व्यापार संगठनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न शिक्षा संस्थानों, गैर-राजनैतिक एवं राजनैतिक संगठनों से जनहित में समर्थन और सहयोग का आह्वान किया गया। संवाद
कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
बुढ़ाना/जानसठ। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। किसी भी अधिवक्ता का चैंबर खुला मिला तो उस पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को पूरी तरह अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। जानसठ में भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
बाजार बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

अधिवक्तओं के बाजार बंद के आह्वान को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए अलर्ट हुई। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि अधिवक्ताओं से समन्यवय बनाया गया है। सभी दुकानदार अपनी मर्जी से दुकान खोल व बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें