फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
तलहेड़ी बुजुर्ग में वह स्थान जहां से चल रहा अवैध खनन का कारोबार - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
अवैध खनन में लगे वाहनों के चालान
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग। तलहेड़ी बुजुर्ग में पुलिस ने अवैध खनन में लगे कई डंपरों को पकड़ा। पुलिस को देख चालक डंपर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर आरटीओ भी वहां पहुंचे और पूछताछ करते हुए उन्होंने पांच वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

बुधवार को साखन नहर के रास्ते पर अवैध रूप से मिट्टी की ढुलाई का कार्य चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी से भरे छह डंपरों को रोक लिया और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद आरटीओ राधेश्याम, खनन अधिकारी नवीन कुमार दास और राजस्व विभाग से कानूनगो रिजवान अली मौके पर पहुंच गए। छानबीन की गई तो पाया कि कई जगह से अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। जहां से 10 से 15 फीट तक मिट्टी उठाई गई है। इस दौरान खनन के कार्य में लगे लोग मौका पाकर फरार हो गए। आरटीओ ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच करते हुए कई वाहनों के चालान काटे। दो वाहनों के कागज पूरे न होने पर उन पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी नवीन कुमार दास ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। खनन से जुड़े जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें