फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन ने किया औचक निरीक्षण, पस्थिति पंजिका का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका का औचक निरीक्षण किया। ऑफिस टाइम में पहुंचकर देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी। उपस्थिति पंजिका का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को सुबह करीब दस बजे कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने कार्यालय में ही कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका मंगाकर रख ली। इस दौरान मुख्य कार्यालय में उपस्थिति पंजिका नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने चेयरपर्सन के सामने ही उपस्थिति दर्ज की।

इस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी पर देरी से पहुंचे और उनको चेयरपर्सन के औचक निरीक्षण की जानकारी मिली। उपस्थिति दर्ज कराई तो उनके देरी से कार्यालय आने पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नाराजगी जताई और देरी से ड्यूटी पर आने का कारण भी पूछा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ड्यूटी के प्रति नकारात्मक कार्यशैली रही, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने पालिका के कई अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए सकारात्मक और संवेदनशील होकर कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पथ प्रकाश और पेयजलापूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर सभासद मनोज वर्मा, पूर्व सभासद आशुतोष उर्फ आशु गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह मौजूद रहे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें