फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभागियों को बांटे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
मोरना के गांव भुवापुर में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रमाण पत्र वितरित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रतिभागियों को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव भुवापुर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद मेहंदी, हेयर स्टाइल व दुल्हन शृंगार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ऋषिपाल सिंह, प्रधान राणा प्रताप सिंह व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने प्रतिभागियों को डिप्लोमा वितरित किए। शिखा चौहान, सचिव राजकुमारी व ट्रेनर पूनम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ललिता, शिवानी, मीनू, अंजलि ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। रितु, शिखा, वर्षा पाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाटिका प्रस्तुत की। सानिया, विमलेश, चंदा व पूनम में जल संरक्षण पर भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रीतम सिंह, नरदेव सिंह, यूथ क्लब के अध्यक्ष विक्रांत सिंह, भूप सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें