फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनाथ भगवान का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

विज्ञापन
खतौली जैन मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। बड़ा बाजार स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ शांतिनाथ भगवान के जन्म तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर ऋषभ जैन को शांति धारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके पश्चात शांति विधान का संगीतमयी भक्ति के साथ आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वितीय इकाई के संयोजन में शांतिनाथ चालीसा एवं धार्मिक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। भजन संध्या पालना झुलाने का मनोहारी कार्यक्रम हुआ । प्रश्नमंच विजेता व लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कार वितरण किया गया। आयोजित धर्म सभा में सुधा जैन व विभा जैन ने बताया कि शांतिनाथ भगवान जैन धर्म के सोलहवें तीर्थकर है। मंदिर में विराजमान प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु पुण्य कर्म का संचय करते है व पाप कर्म का क्षय करते है । भगवान के तीनों कल्याणक एक साथ मनाना हम भक्तों के लिए असीम पुण्य का शुभ अवसर है। इस अवसर पर बल्लू पण्पन, पोथी, शीलचंद, अनुपम, सुबोध, मनीष, वर्षा, विभा, ममता, करुणा, उमा, मीनू, अविका, पिंकी, अंजू, अर्चना, अलका, अनीता, सर्वेश, दीपाली, उर्वशी, गीता, सुनीता, उर्मिला, सुष्मा, रजनी, तनीशा, बीना, मोनिका, शिखा, पारूल, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें