जानसठ/मंसूरपुर। एबीवीपी जानसठ इकाई के गांव तालड़ा में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि प्रदीप पाल (ग्राम प्रधान तालड़ा) रहे।
उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुत्व एवं राष्ट्र के लिए पुनर्निर्माण किया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुमार ने अपने निज निवास श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया कि अहिल्याबाई होलकर एक मराठा साम्राज्य महान वीरांगना, शिवभक्तनी एवं आत्मसमर्पित और प्रेरणादायक प्रतिमूर्ति थी। मौके पर एबीवीपी की ओर से आदित्य कचनारिया (नगर संयोजक मीडिया एवं छात्र शक्ति), गौरव कचनारिया, सुमित प्रधान एवं संघ के खंड प्रचारक संजीव कुमार, रिचमन, अभिनव, अमित आदि मौजूद रहे।
उधर, पाल समाज द्वारा मिल मंसूरपुर के पंचायत घर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने देवी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रधान राजीव कुमार, शिव कुमार धनगर, प्रदीप कुमार धनगर, सतीश भगत, मनोज राठी, कार्तिक, संजीव आदि मौजूद रहे।