फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नव वर्ष मनाया, समाज सेवा करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर ने नव वर्ष का कार्यक्रम मनाया। समाज सेवा करने का संकल्प लिया। कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानसठ रोड पर एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गायत्री मंत्र के उच्चारण एवं मां कुलदेवी लक्ष्मी महाराजा अग्रसेन महाराज और शहीद राजा रतन चंद के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गर्ग, संचालन शलभ गुप्ता ने किया। तबला वादन व डांस प्रतियोगिता हुई। बच्चों को खेल खिलाए गए। गुंजन, अनिल गुप्ता अनुराधा गुप्ता, अभिमन्यु गर्ग, प्रतिभा गर्ग, मुकुल गोयल, सीमा गोयल, मनोज गुप्ता, सीमा गोयल, अमित गुप्ता एडवोकेट, पंकज राजवंशी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें