फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मनाया दीपोत्सव, छात्रों ने बनाए सजावटी सामान

विज्ञापन
नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात्राएं स्रो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर की शिक्षण संस्थाओं में दीपावली उत्सव मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर त्योहार की रौनक बिखेरी। छात्रों ने दिवाली दीए, कार्ड, बंदनवार और अन्य सजावट के सामान बनाकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में स्वदेशी थीम पर ग्रेन दीपोत्सव में छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड की मधुर धुन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। नृत्य प्रतियोगिता में एमजी वर्ल्ड विज़न स्कूल ने प्रथम स्थान, एमजी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान, एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप द्वितीय की नृत्य प्रतियोगिता में एमजी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, एमजी वर्ल्ड विजन ने दूसरा और होली एंजिल कॉन्वेंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। तीसरे ग्रुप में एमजी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान, नचिकेता स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका अभि धीमान, विनीता गोयल, राखी, रेशू शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रबंधक विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ. अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
नचिकेता पब्लिक स्कूल में छात्रों ने हाथों से बनाए दीये, सजावट सामान, स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल्स लगाए। उप प्रधानाचार्या जसबीर कौर ने बताया कि बच्चों ने अपनी मेहनत और पूंजी से सामान बनाकर बेचा और ईमानदारी से खरी कमाई की।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज ऑफ मैनजमेंट स्टडीज में दीप उत्सव फाइन और हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। ललित कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाई पेंटिंग्स, पेपर रंगोली, हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएओं का प्रदर्शन किया। शुभारंभ कलांगन के निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने किया। प्रोफेसर निशा गुप्ता, प्रोफेसर वंदना वर्मा, प्रोफेसर वेदपाल सिंह, डॉ. रजनीश गौतम, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. राजबल सैनी डॉ. प्राचार्य संदीप मित्तल, डॉ. रेनू गर्ग, डॉ. वैशाली आदि मौजूद रहीं।
नवाब अजमत अली खान गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कला प्रदर्शनी में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने सुंदर कलाकृतियों को प्रस्तुत किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सायरा बानो ने प्रथम, शारिबा और हया को द्वितीय और सुन्दुस और हुमेरा ने तृतीय स्थान प्रदान किया। प्राचार्या डॉ. अनीता अग्रवाल ने सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया।

नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात्राएं स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें