फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश को गांवों में लगवाए सीसीटीवी कैमरे : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चरथावल। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने प्रधानों से कहा कि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
शनिवार को समाधान दिवस के बाद एसपी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक ली। इसमें पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा सीसीटीवी कैमरों से घटनाओं पर विराम लगेगा। घटना की झूठी कहानी बनाने से व्यक्ति बचेगा। ग्राम सुरक्षा समिति का गठन कर समिति बनाने की अपील की ताकि गांवों में अवैध एवं अनैतिक कार्य करने वालों की सूचना पुलिस को मिलती रहे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस पर अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने वाले उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों को एसएसपी सम्मानित करेंगे। कुटेसरा प्रधान नय्यूम त्यागी, दधेडू खुर्द प्रधान हुसैन अहमद, नंगला राई प्रधान अफसरुन, चौकड़ा प्रधान महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें