फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कूकड़ा में बनेंगी सीसी सड़के और नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका शहर के विस्तारित क्षेत्र में विकास को प्रतिबद्ध नजर आ रही है। पालिका निर्माण विभाग ने शहर के हरिपुरम कूकड़ा में 33 लाख की लागत से सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता हटने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर शहरी सीमा से सटे 11 गांव नगर पालिका सीमा में शामिल किये गए थे। जिसके बाद उक्त क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत पालिका निर्माण विभाग प्रयासरत है। नगर पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह ने बताया, नगर पालिका के हरिपुरम कूकड़ा क्षेत्र में सीसी सड़क और नालियों के निर्माण के लिए बजट पास किया गया है। उन्होंने बताया 33 लाख रुपये के बजट के सापेक्ष निविदा निकाली गई थी। चुनाव आचार संहिता लगने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। बताया, आचार संहिता हटने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें