फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए खास मुजफ्फरनगर - रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई की बहस पूरी

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब बचाव पक्ष की बहस होगी, अगली सुनवाई एक दिसंबर को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सीबीआई की बहस पूरी हो गई है। अब बचाव पक्ष की बहस होगी। अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।
अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सरकार बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने बहस की। प्रकरण में सीबीआई की बहस पूरी होने के बाद अब बचाव पक्ष की बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था मामला

एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की। पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशन ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें