फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीबीआई ने दाखिल की साक्ष्य सूची, एक दिसंबर को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की गायब मूल पत्रावलियों की फोटोकॉपी के प्रकरण में सुनवाई जारी रही। सीबीआई की ओर से साक्ष्य सूची दाखिल की गई। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या नौ ने सुनवाई के लिए एक दिसंबर नियत की है।
विज्ञापन

सीबीआई बनाम राधा मोहन की पत्रावली में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मूल दस्तावेज गुम होने की स्थिति में फोटोकॉपी को साक्ष्य मानने को लेकर दोनों पक्षों ने अदालत में अपना-अपना पक्ष रखा। आरोपी अदालत में हाजिर हुए। कारागार में बंद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। एक पक्ष के हाईकोर्ट जाने के बाद फोटोकॉपी को लेकर सुनवाई चल रही है।
यह था मामला

एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को होगी सुनवाई
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की दो एसपी मिश्रा और बृज किशोर की पत्रावली में अदालत ने सुनवाई की। अगली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर नियत की है। आंदोलनकारी का शव गंगनहर में बहाए जाने के मामले में आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी एसपी मिश्रा की पत्रावली पर सुनवाई जारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें