चोरी की स्कूटी और तमंचे के साथ पकड़ा
जानसठ। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी के एक्टिवा स्कूटी व तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी लेकर आते देखा। पुलिस ने रोककर युवक से स्कूटी के कागजात मांगे, तो वह कोई पेपर नहीं दिखा पाया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रवीण पुत्र मनीराम निवासी जेजे कैंप तिगड़ी साउथ दिल्ली बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।