जानसठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ताओं।
- फोटो : KHATAULI
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जानसठ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और चीन के सामान का बहिष्कार करने को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा। सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर झड़प के दौरान किए गए हमले में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने चीन के सामानों का सभी लोगों से बहिष्कार करने की अपील की गई तथा एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम कुलदीप मीना को देते हुए मांग की है कि चीन से सामान का आयात बंद कर देश में स्वदेशी सामान लाया जाए। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष अंकुर राजवंशी, कपिल कुमार, अभिषेक कौशिक, आकाश कटारिया, कपिल मावी, गुलशन गुप्ता, भावेश प्रजापति, वासु कौशिक, अश्वनी प्रजापति आदि मौजूद रहे।