फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को बंद रहा बाजार, मेडिकल स्टोर खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बंद रहा बाजार, मेडिकल स्टोर खुले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन-4 के तहत प्रशासन ने दुकानें खोलने के लिए नई नियमावली जारी की थी। इसके अनुसार, सप्ताह में केवल मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को मार्केट सुबह दस से शाम चार बजे तक खुलनी है। कुछ दुकानों को रविवार को भी खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, मेडिकल स्टोर व सब्जी बाजार प्रतिदिन खुलना है। सोमवार को प्रशासन की नई नियमावली के तहत शहर क्षेत्र का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। दाल मंडी, किराना शॉप भी पूरी तरह बंद रहे। वहीं, ईद का त्योहार होने के चलते सब्जी मंडी भी बंद रही। शहर में केवल मेडिकल स्टोर और हलवाई व चाय की इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं रहीं। वहीं, कंफैक्शनरी की कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन दुकानदारों ने सुबह-सुबह कुछ देर के लिए ही आधे शटर गिराकर बिक्री की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें