फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पशु लूट गिरोह का सरगना दबोचा, एक लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के दो पशु पालकों से लूटी गई थी भेड़ और बकरियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भेड़-बकरी की लूट करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
21 जनवरी को सहारनपुर के वेदविहार कालोनी निवासी मनीष ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 15-16 भेड़ और बकरी लूट ली गई है। इसके बाद बदमाशों ने 25 जनवरी की रात सहारनपुर के बिहारीगढ़ के शेरपुर निवासी सोनी से भी 30-35 भेड़ बकरी की लूट मंसूरपुर थाना क्षेत्र में की थी। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में थी। पुलिस ने 28 जनवरी की मध्यरात्रि एक आरोपी अय्यूब निवासी रायपुर नंगली थाना रतनपुरी को हिरासत में लिया था। उसके पास से चार भेड़, दो बकरी सहित घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 31 जनवरी को मंसूरपुर घटना में इस्तेमाल किए गए छोटा हाथी को बरामद करते हुए वांछित आरोपी रिजवान निवासी सद्दीकनगर थाना खतौली, आहत निवासी सद्दीकनगर थाना खतौली का चालान किया था। दो फरवरी को कासिफ उर्फ भूरा उर्फ साजिद निवासी सद्दीकनगर थाना खतौली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस गिरोह के सरगना फरीद निवासी फुलत थाना रतनपुरी हाल निवासी सद्दीकनगर को जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी के पास से लूट की बेची गई भेड़ बकरी के एक लाख रुपये भी बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी पर पांच मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें