मीरापुर। चोरों ने सब्जी मंडी के पीछे बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले आजाद पुत्र हमीद पशुपालक है। उसके दो मकान आसपास है। मंगलवार को वह अपने एक मकान का ताला लगाकर दूसरे मकान में जाकर सो गया था। चोरों ने उसके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।