फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्रों से भर्ती होने आया अभ्यर्थी साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी इंटेलीजेंस मेरठ और स्थानीय पुलिस ने गेट नंबर दो से पकड़ा
विज्ञापन

एक साथी फरार, कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद, मुकदमा दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आर्मी इंटेलीजेंस मेरठ और स्थानीय पुलिस ने अग्निवीर भर्ती रैली में सेंधमारी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। एक खुद फर्जी नाम से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आया था। इनका एक साथी फरार है। पुलिस ने कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मेरठ के वेद व्यासपुरी निवासी महकार और बुलंदशहर निवासी कमल को नुमाइश कैंप के गेट नंबर दो के पास से बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। कमल फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर भर्ती में शामिल होने आया था, लेकिन सेना की चौकसी और पुलिस त्वरित कार्रवाई से दोनों पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों से लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महकार का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। उसके व्हाटसएप में फर्जीवाडे़ की काफी जानकारी व कागजात मिले है। भर्ती में फेल होने वाले कई बच्चों की भी स्लिप मिली हैं। दोनों का एक साथी रविन अभी फरार है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए है। दोनों का चालान कर दिया गया। दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक सप्ताह पहले भी ऐसे ही चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
पहले राहुल और इस बार करण बन गया कमल
महकार ने कमल को वर्ष 2019 में मुरादाबाद से सेना में राहुल के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र से भर्ती करा दिया था। मगर, बाद में पुलिस के सत्यापन में मामला खुल गया था तो वह सेना में नहीं जा सका था। उसने महकार और उसके साथी बुलंदशहर के थाना अगोता के गांव अकबरपुर रैना निवासी रविन पुत्र सोहनपाल के साथ मिलकर इस बार फिर से भर्ती में शामिल होने की कोशिश की। इस बार उसने करण के नाम से अपने फर्जी कागजात तैयार कराएं। फर्जी प्रमाण पत्र महकार व रविन ने तैयार किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करण और अलग नाम वाले भी कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए है। महकार के भी प्रमाण पत्र पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर लगी है मोहर
पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर जनपद की होने वाली भर्ती के भी प्रवेश पत्र मिले हैं। एक प्रवेश पत्र पर तो भर्ती सेंटर मुजफ्फरनगर की दिनांक और एआरओ सेंटर की मोहर भी लगी है।
इन्हें किया गिरफ्तार :
- कमल सिंह पुत्र बिशम्बर दयाल निवासी गांव ढ़करौली, थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर
- महकार सिंह पुत्र तुल्लाराम निवासी सी-512 वेद व्यासपुरी, थाना टीपी नगर, जनपद मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें