फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीटर रीडर से मारपीट का मुकदमा दर्ज, दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला कृष्णापुरी में मीटर रीडिंग लेने पहुंचे विद्युत निगम कर्मचारी के साथ अभद्रता, मारपीट व रिडिंग लेने वाली मशीन तोड़ने के आरोप का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, आरोपी पक्ष की दर्जनभर महिलाओं और पुरुषों ने भी कोतवाली पहुंच कर कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

विद्युत निगम मीटर रीडर संजीव ग्रोवर ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह मंगलवार दोपहर कृष्णापुरी में राम स्वरूप के यहां बिल निकालने गया था। उसने केवाईसी अपडेट के लिए राम स्वरूप के परिजनों से फोन नंबर मांगा। आरोप है राम स्वरूप के बेटे आदित्य ने मारपीट की और बिल निकालने वाली मशीन भी तोड़ दी। उधर, आदित्य पक्ष ने परिवार की एक महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। कुछ गणमान्य लोग समझौता का प्रयास कर रहे थे। बुधवार सुबह आदित्य पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने शहर कोतवाली पहुंच कर तहरीर देते हुए महिला के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने उन्हें जांच कराने का आश्वासन दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें