फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घी का दीपक जलाकर की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ामस्तान में आयोजित हनुमान मेले का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जय हनुमान भारतीय संस्कृति पुनरूत्थान समिति के तत्वावधान में गांव खेड़ामस्तान में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान मेले का बुधवार को दूसरा दिन रहा। हनुमान जी के दर्शन करने और घी का दीपक जलाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रयागराज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली व सहारनपुर जनपदों के अलावा दिल्ली व हरियाणा आदि राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे है। दूसरी ओर मेले में अखंड रामायण, सुंदर कांड, श्री हनुमान चालीसा आदि का लगातार पाठ जारी है। मंदिर परिसर में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक ने बताया कि हनुमान जी के मंदिर में जो भी श्रद्धालु तीन दिनों तक घी का दीपक जलाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र मलिक, सोमपाल मलिक, राजेंद्र सिंह, अखिलेश, राजेश पांडे, देवेंश मिश्रा, संजीव व डॉ भोपाल सिंह आदि व्यवस्था में लगे रहे। इंस्पेक्टर फुगाना सुदेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मेले में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें