फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय युवा मोर्चा के संस्थापक पर केस

Tue, 22 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी फेस बुक पर वायरल हो गई है। इसे पोस्ट करने के आरोपी हिंदू संगठन के संस्थापक के खिलाफ मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया है। पूर्व सांसद कादिर राना के पीए की ओर से दी गई तहरीर पर आला अफसरों के सलाह मशविरे के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


पूर्व बसपा सांसद कादिर राना के पीए मुस्तकीम किदवई नगर के निवासी हैं। पीए ने पुलिस को तहरीर दी, इसमें कहा अखिल भारतीय युवा मोर्चा के संस्थापक शिवओम ने फेसबुक पर इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके पोस्ट करने से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं ।

आरोपी के खिलाफ राष्ट्रदोह के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाए। गंभीर प्रकरण सामने आने पर पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। शासन को इसके बारे में बताया। पुलिस ने शिवओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


अभी तक की छानबीन में दो लोगों के पोस्ट शेयर करने की बात सामने आई है। आरोपी के घर का पता अभी नहीं तक मिला। केस की छानबीन शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कुछ दिन पहले ही हिंदू संगठन से जुड़े कमलेश तिवारी पर पैगंबर पर टिप्पणी का आरोप लगाया था। इसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया था। एक बार फिर धार्मिक टिप्पणी से पुलिस-प्रशासन में खलबली मची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें