मुजफ्फरनगर। कपड़ा और वेस्टर्न यूनियन व्यापारी से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटी रकम तीन-चार लाख से कहीं ज्यादा थी। पुलिस वारदात के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। हिरासत में लिए संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूूर्ण जानकारी मिली है।
तीन दिन पहले गांधी कॉलोनी निवासी कपड़ा व वेस्टर्न यूनियन मनी एक्सचेंज का कार्य करने वाले अर्पित जग्गा पर अंसारी रोड पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने हमला कर नोटों से भरा बैग लूट लिया था। बैग में घायल व्यापारी ने तीन-चार लाख रुपये होना बताते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम बनाई थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले थे जिनसे पुलिस को महत्वपूूूर्ण सुराग मिले थे।
सूत्रों का कहना है कि व्यापारी से लूटी रकम तीन-चार लाख नहीं बल्कि ज्यादा थी। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। कुछ बरामदगी भी हुई है। सूत्रों तो यह भी बताते हैं कि घटना में शामिल बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा रही थी। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी।