फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज, एक आरोपी पकड़ा, ट्रैक्टर कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- फुगाना निवासी किसान नरेंद्र की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का लगाया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना पुलिस ने किसान नरेंद्र की मौत के मामले में दर्ज हादसे के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। हत्या के आरोप में तीन लोगों को नामजद किया है। किसान को कुचलने में प्रयुक्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फुगाना निवासी अंकित ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके पिता नरेंद्र ने जोगियाखेड़ा निवासी दिलशाद उर्फ दिल्ला सहित तीन लोगों से मशीन से सरसों की कटाई की बात की थी। इन लोगों ने फसल नहीं काटी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर जा रहे तीनों आरोपियों को रास्ते में रोक कर उसके पिता ने बुधवार देर शाम बातचीत करनी चाही तो आरोपियों ने उनके पिता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। जब तक पुलिस आई उसके पिता दम तोड़ चुके थे। पीडि़त ने पुलिस पर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया था।
दोपहर बाद परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव को फुगाना थाने के सामने ले गए थे और वहां शव रखकर मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाया था। हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जबकि पुलिस पहले ही हादसे की धारा में मुकदमा दर्ज कर चुकी थी।
विज्ञापन

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि हादसे के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर लिया गया। तीनों आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें