फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्र पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले डीएवी डिग्री काॅलेज में छात्र पर किया गया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चार दिन पहले डीएवी डिग्री काॅलेज में छात्र पर किए गए हमले के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आधा दर्जन युवकों के खिलाफ हमला करने और तमंचे से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली निवासी अर्पित काकरान ने यह मुकदमा दर्ज कराया हैं। बताया कि डीएवी इंटर डिग्री काॅलेज में वह बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र हैं। 22 फरवरी को वह काॅलेज में परीक्षा देने गया था। वहां अचानक धनसैनी तितावी निवासी अंजीव, मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव चुडि़याला निवासी सागर व वसी और उनके तीन साथी उसके पास आए और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने हमला कर दिया। तमंचे से गोली चलाई, जिससे वह बाल बाल बचा। उसने काॅलेज में घुसकर जान बचाई। हमलावर धमकी देकर भाग गए। थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि घटना कई दिन पहले की हैं। अब तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें