फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सपा प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सपा प्रत्याशी सुंबुल राना के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को सपा प्रत्याशी के ससुर कादिर राना की पुलिस से नोक झोंक भी हुई थी।
विज्ञापन



पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मीरापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुंबुल राना के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को सपा प्रत्याशी की गाड़ी पर झंडा मानक के अनुसार नहीं लगाया गया था। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान मार्ग भी अवरुद्ध किया गया था। पुलिस ने सपा का झंडा लगी गाड़ी को सीज किया था। इस दौरान सपा प्रत्याशी के ससुर कादिर राना की पुलिस से नोक झोंक भी हुई थी। सीओ भोपा डाॅ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें