फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को महिला रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। महिला रेखा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति सहित छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रेखा के भाई अर्जुन की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को रतनपुरी निवासी 30 वर्षीय महिला रेखा पत्नी दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के समय मृतका का पति दीपक गोयला बिजलीघर पर ड्यूटी पर गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया था। बृहस्पतिवार को मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम को मृतका के भाई अर्जुन पुत्र संतरपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी फरवरी 2014 में रतनपुरी निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र चंद्रपाल के साथ हुई थी। पति दीपक, ससुर चंद्रपाल, सास मुन्नी, देवर अंकुर, ननद ज्योति और शिवानी उसकी बहन के साथ मारपीट करते रहते थे। पति दीपक काम नहीं करता था, बल्कि उसकी बहन से खर्चे के रुपये मांगता रहता था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी, जिसमें माफीनामे के बाद समझौता हो गया था। बुधवार को इस उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बहन रेखा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रेखा के पति दीपक, ससुर चंद्रपाल, सास मुन्नी, देवर अंकुर, ननद ज्योति और शिवानी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें