फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घूमने निकला अधिवक्ता का पुत्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर के अधिवक्ता और व्यापारी नेता मनोज सिंघल के 19 वर्षीय पुत्र शिवम सिंघल बुधवार की शाम घूमने निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

नगर के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला कैलाशपुरम कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता मनोज सिंघल का पुत्र शिवम सिंघल बुधवार की देर शाम साइकिल पर घूमने के लिए घर से बाहर निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इधर-उधर तलाश करने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। देर रात तक पुलिस और नगर के व्यापारी समेत अन्य परिचित रेलवे स्टेशन समेत आसपास के क्षेत्र में शिवम की तलाश करते रहे। पुलिस ने रेलवे रोड व स्टेशन के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी ली हैं। जिसमें शिवम सिंघल साइकिल से रेलवे स्टेशन की तरफ जाता दिखाई पड़ा। उसकी साइकिल भी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के कार्यालय के निकट खड़ी मिली। बृहस्पतिवार को भी परिजन दिनभर रुड़की, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर समेत अन्य स्थानों पर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन 24 घंटे गुजरने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि शिवम सिंघल के पास कोई मोबाइल भी नहीं है। फिर भी पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, शिवम के अचानक गायब होने से उसकी मां बबीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें