फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर जानलेवा हमले के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व ट्यूशन पढ़ने जा रहे 11वीं कक्षा के छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की । पुलिस ने हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दो दिन पहले रणखंडी खेड़ी पट्टी गांव निवासी जसवीर के पुत्र निशांत पर चार युवकों ने उस समय धारदार हथियारों से हमला किया। जब वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। हमले में निशांत घायल हो गया । परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी है। इस मामले में छात्र के पिता जसवीर ने रणखंडी पछाया पट्टी निवासी सम्राट, अनुज, विनीत और भानू पर रास्ते से हटने को लेकर बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी । पुुलिस ने तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चारों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने कहा रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी सम्राट को गिरफ्तार किया। जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें