फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत निगम के जेई और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के जेई और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

- प्रशासन ने शव का रात में कराया पोस्टमार्टम
- परिजनों को मुआवजा और संविदा पर नौकरी देने पर बनी सहमति
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। विद्युत लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े संविदाकर्मी की मौत के मामले में जेई और बिजली घर के एसएसओ के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया। प्रशासन ने मृतक का पोस्टमार्टम रात में कराया। शनिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बा निवासी विजय कुमार उर्फ नीटू त्यागी की करंट से हुई मौत के मामले में वादी अमरीश त्यागी की तहरीर पर चरथावल बिजलीघर पर तैनात जेई शोकेंद्रपाल एवं सब स्टेशन ऑफिसर विजय निवासी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

मृतका के भाई का आरोप है हकीमपुरा मार्ग पर फाल्ट ठीक करने गए नीटू त्यागी को एसएसओ ने शीट डाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा था। खंभे पर चढ़कर वह फाल्ट ठीक कर रहा था। आरोप है जेई और ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने राय मशवरा कर जानबूझकर लाइट खोल दी। इसी वजह से खंभे पर चढ़े नीटू की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया मुकदमा कायम कर तफ्तीश की जा रही है।

रात में कस्बा पहुंचा शव

घटना के बाद पांच घंटे तक हंगामे के बाद प्रशासन ने रात को शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। डीएम की अनुमति के बाद चिकित्सकों ने रात में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। रात को तीन बजे शव कस्बे में पहुंचा। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, सांसद के पुत्र निशांत मलिक, भाजपा नेता राजू अहलावत, सुदेश चौधरी, चेयरमैन इस्लामुद्दीन, पूर्व चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, पूर्व समिति सभापति कुबेर दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
यह था मामला
चरथावल बिजलीघर से जुडे़ उपभोक्ता की शिकायत पर शुक्रवार को फाल्ट ठीक करने गए मोहल्ला हलवाईयान निवासी विजय कुमार उर्फ नीटू त्यागी की पोल पर करंट लगने से मौत हो गई थी। भाकियू कार्यकर्ताओं और परिजनों के पांच घंटे तक हंगामा प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम सदर निकिता शर्मा की मौजूदगी मुआवजा देने और पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की सहमति बनी थी। प्रशासन के आश्वासन के बाद खंभे से शव को उतारा गया। मृतक विद्युत निगम की प्राइवेट कंपनी के अधीन संविदाकर्मी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें