फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयरोग चिकित्सा शिविर में 170 मरीजों का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। मंगलापुरी मंडी में शनिवार को आयोजित अंगूरी देवी मेमोरियल नि:शुल्क हृदयरोग चिकित्सा शिविर में 170 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सा शिविर में सुभारती मेडिकल कॉलेज के हृदयरोग विभाग के एचओडी डॉ अनुभव सिंघल व डॉ अमित गोयल के साथ ही स्थानीय चिकित्सक डॉ कविता सैनी, डॉ शिवकुमार और डॉ आदेश कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। 170 मरीजों का परीक्षण करने के बाद 60 मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी की गई और बीपी व शुगर के मरीजों का भी उपचार किया गया। आयोजन में नरेश मित्तल, दिनेश मित्तल, उमेश मित्तल, बंटी सिंघल, बालेश सिंघल, प्रमोद गर्ग, नवदीप मित्तल, पुनीत जैन, अमन मित्तल और शिवम सिंघल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें