कार्ड धारकों को मिलेगा चावल और चना
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को पांच किलो चावल प्रति यूनिट और एक किलो चना प्रति कार्ड की दर से नि:शुल्क दिया जाएगा। 15 से 25 मई तक राशन की दुकानों से इस सामग्री का वितरण होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि मई माह में निशुल्क चावल व चने का वितरण होना है। इसके वितरण की निगरानी के लिए डीएम ने प्रत्येक उचित दर दुकान पर पर्यवेक्षणीय, नोडल अधिकारियों को नामित किया है। उनकी मौजूदगी में ही वितरण होगा। उनके कार्यों की क्रास चेकिंग करते हुए पारदर्शी वितरण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई गई है। चावल व चने का वितरण ई-पॉश मशीन से कराया जाएगा। दुकानदार निशुल्क चावल व चना वितरण का पोस्टर भी चस्पा करेंगे। उन्होंने सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए हैं कि वितरण करते समय अपने चेहरे पर मास्क, गमछा, दुपट्टा, रुमाल आदि रखें।