फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल/जानसठ (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी से लालूखेड़ी की तरफ जा रही कार पेड़ के टकरा गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया बुधवार को सिसौली निवासी विकास कुमार परिजनों के साथ कार से आ रहा था। सहारनपुर से वाया बिरालसी नहर पटरी पर चौकी से कुछ दूरी पर कार अचानक पेड़ से टकरा गई। चीख पुकार सुन खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर बिरालसी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में सिसौली निवासी विकास कुमार, उनकी पुत्री परी और पुत्र शौर्य एवं अवि घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उधर, जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर डीसीएम की साइड लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बुधवार को देवबंद निवासी राशिद पुत्र शमीम अपने रिश्तेदार इकबाल पुत्र अब्दुल के साथ मुजफ्फरनगर से बाइक से रामराज रिश्तेदारी में जा रहा था। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर रजबहे की पुलिया पर डीसीएम ने बाइक में साइड मार दी। साइड लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। चालक डीसीएम को लेकर फरार हो गया। घायलों को जानसठ में स्थित एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें