फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कस्बे से छापा मारकर पटाखे पकड़े

विज्ञापन
चरथावल में अवैध रूप से पटाखे के गोदाम पर जांच करते एसडीएम और सीओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। एसडीएम सदर परमानंद झा एवं सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने कस्बे में छापा मारकर अवैध तरीके से किए गए पटाखों के भंडारण और निर्माण पर कार्रवाई की है। जांच में लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने के बावजूद आरोपी पटाखों का निर्माण करते पाया गया।
विज्ञापन

चरथावल के बाहरी छोर स्थित पावटी मार्ग पर पटाखों के निर्माण और भंडारण करने का गोदाम है। कस्बा निवासी व्यक्ति पर पटाखे बनाने और बेचने का लाइसेंस है, लेकिन फिलहाल उसकी अवधि खत्म हो चुकी थी। लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के बावजूद छापे की कार्रवाई में अधिकारियों को मौके पर पटाखे बनाने का कार्य चालू मिला।
टीम द्वारा पटाखों के डिब्बों पर निर्माण तिथि को चेक किया। अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों को गाड़ी में भरवाकर पुलिस ने लिखा पढ़ी शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अवैध तरीके से बनाए गए पटाखों की बरामदगी की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

कुल्हेड़ी में भारी मात्रा में रसगुल्ले बरामद
एसडीएम सदर ने कुल्हेड़ी में छापा मारकर भारी मात्रा में सफेद रसगुल्ले बरामद किए। बताया गांव में मानक के विपरीत रसगुल्लों तैयार किए जा रहे थे। मौके पर गंदगी मिली थी। भारी मात्रा में बरामद रसगुल्लों के नमूने भरवाने के बाद खाद्य विभाग की टीम द्वारा उन्हें पर नष्ट कराया जाएगा। थाना प्रभारी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें