खतौली में केंद्र सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धि पर आयोजित चर्चा सम्मेलन में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जलाशय तथा जोहड़ पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कब्जा करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी।
एक बैंक्वेट हाल में आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही खतौली में ट्रामा सेंटर की स्थापना के साथ ही विद्युत ट्रेन का शुभारंभ कराया गया। रेलवे का दोहरीकरण तथा मुजफ्फरनगर को एनसीआर में शामिल कराया।
किसानों का गन्ना भुगतान के अलावा सुकन्या धन योजना तथा बेटी बचाओ, बेटी का जीवन बचाकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने आदि कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने कहा कि जोहड़, जलाशय पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। यदि इसका विरोध किया गया तो जेल की हवा खानी पड़ेगी। कब्जा करने वालों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को तेजी के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान कर जनता को अवगत कराना चाहिए, जिससे लोग हकीकत जान सकें। विधायक विक्रम सैनी, शरद शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी तथा संचालन सुरेश आर्य ने किया।
कार्यक्रम में नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, सभासद अनुज सहरावत, अश्वनी उपाध्याय, अमित जैन, सुनील उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, मुकेश चंदेल, राकेश सैनी, धर्मबीर सैनी, अक्षय जीत, सभासद उमेश कुमार, डा. योगेश मलिक, आदेश मोतला, नरेंद्र सिंह गहलौत, श्याम रहेजा, विवेक रहेजा, सुमित रहेजा, नरेश पांचाल आदि मौजूद थे।