नेशनल हाईवे पर रामपुर बाईपास पर पंतजलि बिस्किट से भरे केंटर में लगी आग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पंतजलि के बिस्किट लेकर जा रहे केंटर में आग लगी
छपार। पंतजलि के बिस्किट लेकर गुजरात जा रहे एक केंटर में रामपुर बाईपास पर शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। पुलिस ने फायरब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। तब तक इंजन पूरी तरह फूंक चुका था।
मंगलवार को एक केंटर पंतजलि के बिस्किट भरकर छुटमलपुर से गुजरात जा रहा था। जब वह रामपुर बाई पर पहुंचा तो इंजन में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची रामपुर चौकी पुलिस ने फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया। केंटर का अगला हिस्सा जल गया। कानपुर निवासी चालक अरविंद पाल ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने कूदकर जान बचाई है।