फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका के ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दवाई लेने आ रहे बाइक सवार चरथावल निवासी नसीम (37) की खालापार में नगर पालिका के कूड़े से लदे बिना नंबर के ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि उसका भतीजा मुंतजिर घायल हो गया। लोगों ने परिजनों को 50 लाख का मुआवजा व एक परिजन को नौकरी तथा कूड़े से लदे ट्रकों का रूट डायवर्ट करने की मांग कर हंगामा किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


चरथावल के मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी युवक भतीजे मुंतजिर के साथ शहर में दवाई लेने आ रहा था। इस समय हल्की बारिश हो रही थी और सड़क पर पानी भी भरा था। वे मीनाक्षी चौक की तरफ जा रहे थे। जबकि सामने से कूड़ा लेकर नगर पालिका का बिना नंबर का ट्रक आ रहा था।
खालापार में धोबियों के चबूतरे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहा मुंतजिर व पीछे बैठा नसीम नीचे गिरकर घायल हो गए। लोगों ने गंंभीर घायल नसीम को उठा कर एक दुकान के बाहर लिटाया। इस दौरान जाम के भी हालात बन गए थे। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने नसीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पाकर मुफ्ती जुल्फुकार अली, सभासद नौशाद पहलवान, सत्तार आदि सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। परिजन भी वहां जा पहुंचे। सभी ने 50 लाख का मुआवजा, एक परिजन को नौकरी तथा कूड़े से लदे ट्रकों का रूट डायवर्ट करने की मांग कर हंगामा किया।
लोगों का कहना था कि खालापार में इसी तरह चार हादसे हो चुके हैं। कूड़े से लदे ट्रक इस मार्ग से नहीं निकाले जाएं। काफी देर बाद पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका चेयरमैन व ईओ ने मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।

मृतक के भाई तस्लीम ने ट्रक चालक के खिलाफ खालापार थाने में तहरीर दी है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह मिला आश्वासन

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि नगर पालिका आगामी बोर्ड बैठक में मृतक के परिजनों के लिए 20 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी का प्रस्ताव रखेगी। मुख्यमंंत्री आर्थिक विवेकाधीन कोष से दस लाख की सहायता के लिए संस्तुति की जाएगी।

नगर पालिका के ट्रक ने पहले भी मारी टक्कर

नगर पालिका के बिना नंबर के ट्रक ने एक सप्ताह पहले सरकुलर रोड पर एक अधिवक्ता की कार में टक्कर मारी थी। तब ट्रक का चालान किया गया था। खालापार के सभासद नौशाद पहलवान का कहना है कि नगर पालिका के कूड़े ले जाने वाले ट्रक अधिकतर बिना नंबर के दौड़ रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें