फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभ्यर्थियों को 100 नहीं, 250 में खाट पर नींद की झपकी

Sat, 24 Aug 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाकी की वर्दी के जरिए सुनहरे भविष्य का ख्वाब संजोए प्रदेश के सात जिलों और देश के तीन राज्यों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा आसान रही, लेकिन दुश्वारियां भी कम नहीं। रात बिताने के लिए चौराहे और सड़कें ठिकाना बन गई। रेलवे स्टेशन के पास दुकानों के बाहर रात बिताने के लिए खाट का किराया पहले सौ रुपये था, लेकिन अब यहां 250 रुपये लिया जा रहा है। सामान्य होटल का किराया भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा यूपी के बागपत, बुलंदशहर, सहारनपर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थी पहुंचे। सबके पास ठिकाना नहीं था। बृहस्पतिवार और शुक्रवार रात अभ्यर्थी इधर-उधर ठिकाने ढूंढते नजर आए।
सामान्य होटलों में कमरे का किराया एक हजार तक पहुंच गया है। देर रात तक युवा रेलवे स्टेशन, रोडवेज, शहर के शिव चौक पर घूमते रहे। रेलवे स्टेशन के सामने आम दिनों में यात्रियों के लिए रुकने का अस्थायी ठिकाना यहां दुकानों के बाहर खाट की व्यवस्था है। दूर-दराज के जिन लोगों को रात में ट्रेन पकड़नी होती है या फिर कोई देरी से पहुंचता है तो वह यहां आराम करता है। सहारनपुर से आए संदीप कुमार ने बताया कि कुछ घंटे की नींद के लिए यहां 250 रुपये तक लिए जा रहे हैं। बागपत के सतीश कुमार का कहना है कि सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होता है, ऐसे में यहां कुछ घंटे की नींद के लिए ही दो सौ से 250 रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें