फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित हेड कांस्टेबल की गाजियाबाद में मौत

विज्ञापन
हेड कांस्टेबल वीरेश त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित हेड कांस्टेबल की गाजियाबाद में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेश कुमार त्यागी (51) पुत्र लखीराम त्यागी की रविवार सुबह गाजियाबाद की चिरंजीव कॉलोनी स्थित उनके आवास पर मौत हो गई। वीरेश कुमार त्यागी काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और 16 जून को ही वे थाने से तीन माह के अवकाश पर रवाना होकर गाजियाबाद पहुंचे थे। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि 1989 बैच के सिपाही वीरेश कुमार त्यागी मूल रूप से गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव व्यासपुर के रहने वाले थे। हाल में उनका परिवार गाजियाबाद सिटी स्थित चिरंजीव कॉलोनी में रह रहा है। वीरेश त्यागी तीन जनवरी 2017 से सिविल लाइंस थाने में तैनात थे। हेड कांस्टेबल की मौत पर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर उनका शोक संदेश लेकर इंस्पेक्टर डीके त्यागी गाजियाबाद पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें