ओटीपी पूछकर खाते से रुपये उड़ाए
मीरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम संभलहेड़ा निवासी एक युवक के खाते से ओटीपी पूछकर हैकर ने हजारों रुपये निकाल लिए।
धोखाधड़ी का मामला ग्राम संभलहेड़ा में सामने आया है। ग्राम निवासी विकास कुमार पुत्र रोहताश के मोबाइल पर ओटीपी भेजकर किसी हैकर ने पांच हजार रुपये निकाल लिये। हैकर ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है तथा उसके खाते को चालू रखने के लिए ओटीपी की आवश्यकता है। विकास हैकर के झांसे में आ गया और ओटीपी बता दिया। हैकर ने दो बार में उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल फोन पर रुपये निकलने का मैसेज देख विकास के होश उड़ गए। पीडित ने बैंक के संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।