फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के चिकित्सकों ने की आंखों और दांतों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के चिकित्सकों ने की आंखों और दांतों की जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन के तत्वावधान में रोटरी क्लब कैलेगरी सेंटेनियल के सहयोग से आंखों एवं दांतों का चैकअप शिविर जिला अस्पताल में लगाया गया। कनाडा से आई 15 चिकित्सकों की टीम ने लोगों की आंखों एवं दांतों की आधुनिक मशीन से जांच की।
विज्ञापन

शिविर के दौरान सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि कनाडा से आए अनुभवी डॉक्टर्स की सेवा का लाभ मुजफ्फरनगर की जनता को मिल रहा है। जिला अस्पताल से जो पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी भीमसेन कंसल ने कहा कि आंख और दांत शरीर का अभिन्न अंग हैं। इनकी जांच के लिए कैंप का आयोजन करके रोटरी ने नेक कार्य किया है। शिविर में 125 मरीजों की आंखों एवं दांतों की जांच की गई। सुनील अग्रवाल ने बताया कि कनाडा के क्लब के सहयोग से विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में 21 टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी कराए जाएंगे। क्लब अध्यक्ष विपुल भटनागर ने बताया कि रोटरी मिडटाउन कनाडा के सहयोग से सरूरपुरकलां में एक अस्पताल भी चला रहा है जिसमें गरीब मरीजों की लगभग निशुल्क चिकित्सा की जाती है। अभी वहां एक फिजियोथैरेपी लैब की स्थापना भी की गई है। कैंप में डा. विकास गर्ग, डा. कमल कुमार गुप्ता, डा. विजय कुमार और डा. सुरभि अग्रवाल का सहयोग रहा। संचालन सचिव अंकुर गर्ग एवं कोषाध्यक्ष सीए अंकित मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शैलेश कुच्छल, विनय सिंघल, सचिन कुच्छल, कौशल अग्रवाल, भुवनेश गुप्ता, प्रशांत कुमार और कुलदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें