फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों के नियंत्रण को एक जुलाई से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह की पूरी तैयारी कर ली जाएं। अन्य विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं।
विज्ञापन

राष्टृीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। बताया कि 16 से 31 जुलाई तक आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को चिह्ति करने के साथ-साथ इसके बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगी। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के मामलों की निगरानी, लक्षण युक्त व्यक्तियों की कोविड-19 जांच करवाना, क्षय रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तयिों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था, रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, लार्वारोधी गतिविधियों, मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण तथा विश्लेषण का कार्य किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड ने बताया एक जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इस अवसर पर सीडीओ संदीप भागिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें