तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सरकारी वेटेनरी डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या की वारदात के बाद मुजफ्फरनगर की डायल-112 ने कामकाजी महिलाओं को देर रात कहीं भी कोई परेशानी होने पर डायल-112 कॉल करने की अपील की है।
हैदराबाद में तीन दिन पूर्व ड्यूटी से लौट रहीं सरकारी वेटेनरी डॉक्टर की स्कूटी में पंक्चर कर उसे ठीक करने का झांसा देकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर शव को फूंक दिया था।