एमएलसी चुनाव में जुटने का आह्वान
देवबंद। स्नातक व शिक्षक चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए भाजपाइयों ने बैठक की।
रविवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित जिला पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीजान से जुटने का आह्वान किया। बैठक में गंगोह विधायक किरत सिंह ,जिला महामंत्री पवन सवाई, चौधरी बिजेंद्र, राधेश्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह, सतपाल सिंह, यशवंत राणा, खुशीराम कश्यप, सोनेन्दर राणा, संदीप शर्मा, जिला मंत्री विपिन भारतीय, पंकज त्यागी, सोहन मुखिया, अनुज राठी, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, नितिन गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।