फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजा बिगाड़ने का प्रयास कर रहे असामाजिक तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर एक सप्ताह पूर्व शहर क्षेत्र में उपद्रव होने के बावजूद असामाजिक तत्व अभी भी शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। बृहस्पतिवार सुबह सरवट क्षेत्र में गुपचुप तरीके से पोस्टर लगाए गए, जिन पर दूसरे वर्ग के दस लोगों के फोटो चस्पा किए गए थे और लिखा गया कि ये भी हैं गुनहगार, इनको कब पकड़ेगी पुलिस। पुलिस ने इन पोस्टरों उतरवाकर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सीएए को लेकर हुए गत 20 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शन हुआ था। मामले में प्रशासन ने शहर क्षेत्र में उपद्रवियों के फोटो लगे पोस्टर चस्पा करते हुए उनके संबंध में जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है। सरवट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जिस स्थान पर प्रशासन द्वारा उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए थे, उनके ठीक नीचे रातोंरात एक नया विवादित पोस्टर लगा दिया गया। पोस्टर में दूसरे वर्ग के दस लोगों के अलग-अलग फोटो दिए गए हैं। साथ ही पोस्टर पर लिखकर जनपद वासियों से चिह्नित उपद्रवियों को पहचानकर पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया गया है। इसकी सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त पोस्टर को खंभे से उतरवा दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें