फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास के समर्थन और विरोध में स्वर मुखर

Thu, 07 Feb 2019 12:32 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बाईपास के विरोध में एकत्रित क्षेत्रीय नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ बाईपास बनाने के सवाल पर विरोध और समर्थन में स्वर मुखर होने लगे हैं। कस्बे के व्यापारियों की बैठक में वक्ताओं ने बाईपास बनाने का शासनादेश जारी होने से सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। वक्ताओं ने बाईपास बनाने के निर्णय का पुरजोर विरोध किया। बैठक में एक युवक केरोसिन की केन लेकर आत्मदाह करने को पहुंचा तो हड़कंप मच गया। उधर, गांव वाजिदपुर कवाली में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बाईपास के लिए शासनादेश जारी होने पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


बुधवार को डाक बंगले पर कस्बे के व्यापारियों और कुछ गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सरकार द्वारा जानसठ मेन रोड का राजपत्र जारी होने के बाद दूसरा बाईपास का राजपत्र जारी कर देने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, ब्रजेश रस्तोगी, सुरेंद्र बंसल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र नगर ने कहा कि कस्बे से बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का राजपत्र जारी होने के बाद भी कुछ भूमाफिया ने वाजिदपुर से होकर जाने वाले बाईपास राजमार्ग पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीद ली थी।

इसकी शिकायत जानसठ के व्यापारियों ने सांसद व एडीएम से की थी। सांसद डा. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी द्वारा बाईपास पर जमीन खरीदने वालों के खिलाफ  मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसके बाद बुधवार को सरकार द्वारा बाईपास का राजपत्र जारी करने पर व्यापारी व क्षेत्रीय जनता में रोष फैल गया। व्यापारियों ने इसको जानसठ क्षेत्र की जनता के खिलाफ  धोखा बताया। वक्ताओं ने कहा कि कस्बे से बाहर बाईपास बनने पर कस्बे का विकास रुक जाएगा।
विज्ञापन


बाईपास बनाया गया तो क्षेत्र की जनता आने वाले चुनाव में नेताओं को सबक सिखाएगी। बैठक में उस समय अफरातफरी मच गई। जब कस्बा निवासी युवक प्रदीप राणा हाथों में केरोसिन की केन लेकर बैठक में पहुंचा और आत्मदाह करने की चेतावनी दी। व्यापारियों नेताओं ने प्रदीप राणा को आश्वासन दिया कि सांसद डा. संजीव बालियान के पास जाकर बाईपास का विरोध कर कस्बे से ही हाईवे बनवाने की मांग करेंगे। इस आश्वासन पर प्रदीप राणा मान गया। प्रदीप राणा ने कहा कि बाईपास कस्बे से नहीं निकला तो, वह सांसद के घर के सामने ही आत्मदाह कर लेगा।

राष्ट्रीय मार्ग संघर्ष समिति की अध्यक्ष विभा सिंह, विकाश गुप्ता, प्रवीन तंवर, सतीश खटीक, महेश चंद शर्मा, रामनिवास, सिकंदर जैदी, सुनील कश्यप, प्रदीप संगल, शिवकुमार भारद्वाज, आशुतोष कश्यप, मंगल सिंह गुर्जर, निशू सैनी, पिंटू मिर्जा, हाजी कामिल मलिक, बबीता प्रजापति, रेखा प्रजापति आदि मौजूद रहे।  

उधर, गांव वाजिदपुर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बाईपास का राजपत्र जारी होने पर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। उद्योग धंधे को पंख लगेंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। अनंगपाल राठी, सुरेंद्र सिंह राठी, सोविंद्र काकरान, देवेंद्र सैनी, बिटटू सैनी, जितेंद्र चेयरमैन, अंकुर पंवार, यशपाल राठी, युद्धवीर सिंह, अमन सिंह, अंकुर काकरान, सौरभ प्रधान, अश्वनी कुमार, जयसिंह आदि ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया।

सिखेड़ा में बाईपास का विरोध
सिखेड़ा। गांव में चौधरी आदेश के मकान पर ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने बाईपास का राजपत्र जारी करने को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बाईपास बनाया गया, तो वे इसके विरोध में आत्मदाह करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी धूमसिंह ने कहा के सांसद डा. संजीव बालियान ने जानसठ में आश्वासन दिया था कि हाईवे अंदर से निकाला जाएगा, लेकिन अब फिर से बाईपास बनाने की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि बघरा, सिखेड़ा, जानसठ में बाईपास बनाने की लिए खेती की उपजाऊ हजारों बीघा जमीन का अधिग्रहण करना होगा। जबकि यहां पर इसका विकल्प मौजूद है, इसका प्रभाव किसानों और छोटे किसानों पर पड़ेगा। बैठक में चौधरी सुरेंद्र सिंह, प्रधान विनोद कुमार, वीरपाल सिंह, विनोद सिंह, रविंद्र सिंह, सचिन सिंह, सुरेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश, राजवीर, चंगा धीमान, इस्लाम, सरफराज राणा, लाल सिंह, चौधरी अनूप सिंह, शोभाराम,प्रहलाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें