खतौली। जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने वार्ड 34 में पड़ने वाले गांवों का भ्रमण किया। बता दें कि वार्ड नंबर 34 की जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा के एमएलसी बनने के बाद यहां की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव होना है। पुलिस ने खतौली क्षेत्र के गांव कैलावड़ा, गदनपुरा, अंती, नंगली महा सिंह, मीरापुर खुर्द, पमनावली, छछरपुर में भ्रमण किया है। चार अगस्त को उपचुनाव होना है।