फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में हिंदू दुकानदारों से ही खरीदें पूजन सामग्री : यशवीर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। योग साधना आश्रम बघरा के वार्षिक सम्मेलन में पांच प्रस्ताव रखे गए। नवरात्र में हिंदू दुकानदारों से ही पूजन और खाद्य सामग्री खरीदने का आह्वान किया गया। लव जेहाद में फंसाई गई हिंदू युवतियों को बचाने के लिए पंचायतें होंगी। जेहादी की बस्ती में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बघरा योग साधना यशवीर आश्रम का 23वां वार्षिक महोत्सव संकट मोचन महायज्ञ के साथ आयोजित किया गया। पीठाधीश्वर यशवीर महाराज ने कहा कि देश के अंदर जब तक हिंदू बहुसंख्यक की स्थिति में है तो देश में सनातन धर्म सुरक्षित हैं। इस दौरान पांच प्रस्ताव रखे गए। इनमें नवरात्र सामग्री हिंदू दुकानदारों से खरीदने का आह्वान किया। खाने-पीने का समान वहीं से खरीदें, जहां भगवान वराह का चित्र लगा हो। लव जेहाद में फंसाई गई लड़कियों को कानून के दायरे में रहकर हिंदू समाज वापस लाएगा। लव जेहादी की बस्ती में महापंचायत करके बैठ जाएंगे और तभी उठेंगे, जब लड़की और महिला वापस सनातन धर्म में आ जाएगी। दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों पर हिंदू देवी-देवताओं के नाम के बोर्ड नहीं लगाने दिए जाएंगे। दुकान के बाहर तब तक तक धरना दिया जाएगा, जब तक वह बोर्ड नहीं हटा देगा। मुस्लिम समाज के व्यक्ति पर हिंदू समाज की पूजन सामग्री की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। ऐसी दुकानों के बाहर धरना दिया जाएगा।
मुख्य वक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि हिंदू समाज को जातीय बंधन तोड़कर एकता के सूत्र में बंधकर सनातन विरोधी हर प्रकार की चुनौती से निपटना होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ प्रांत के सह कार्यवाह सेवादास, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुनील सिद्दू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें