फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीएसटी अधिकारी बताकर कारोबारी का माल खुर्द-बुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएसपी के आदेश पर 20 दिन बाद मुकदमा कायम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। 20 दिन पहले ई-रिक्शा में पैंट/कच्चा माल लेकर आ रहे कारोबारी से कार सवार युवक ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर चेकिंग की और माल खुर्द-बुर्द कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कर लिया है।
नंगला राई निवासी शिकायतकर्ता इश्तयाक ने बताया कि उसकी ई-रिक्शा बनाने की फैक्टरी गांव में संचालित है। छह मार्च को वह जिला मुख्यालय से ई-रिक्शा में कच्चा माल लेकर फैक्टरी जा रहे थे। चरथावल मार्ग पर दधेडू पुल के पास ई-रिक्शा के सामने एक ब्रेजा कार ने ओवरटेक कर ई-रिक्शा को जबरन रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार युवक ने जीएसटी अधिकारी बताकर माल के बिल, कागजात दिखाने को कहा। कागजात नहीं दिखाने पर कार सवार आरोपी ने ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। धमकाते हुए माल से पन्नी उतरवाकर माल खुर्द-बुर्द कर दिया। वीडियो बनाई और फोटो खींच लिए। बाद में धमकी देकर चंपत हाे गया। पंजीकरण नंबर से कार चालक की शिनाख्त गांव निवासी युवक से हुई। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें