संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की आपात बैठक रविवार को मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने किया।
बैठक में संगठन के विस्तार और विभिन्न इकाइयों को सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी इकाइयों का विस्तार किया जाना जरूरी है।
इसके लिए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें और विस्तार संबंधी जानकारी जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
निर्णय लिया गया कि विस्तारित इकाइयों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 25 नवंबर को शाम तीन बजे मेरठ रोड स्थित एक होटल पर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, तरुण मित्तल, विशाल जैन, कुलदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, प्रवीन पीटर, संदीप मित्तल, विजय कुच्छल, विभोर मल्होत्रा, राजेंद्र अरोरा शामिल रहे।